किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास के मूसाखेड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन, एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं
Kishangarhbas, Alwar | May 26, 2026
किशनगढ़ बास के उपखंड अधिकारी सतवीर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 7:00 बजे ग्राम पंचायत मूसाखेडा के अटल सेवा केंद्र में रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल में कुल 21 परिवाद प्राप्त हुए।