कांकेर: कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के पास NH 30 में टेंट लगाकर ड्राइवरों का स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर किया
Kanker, Kanker | Jan 19, 2024 कांकेर यातायात पुलिस के द्वारा 34वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मनाया जा रहा है। कांकेर यातायात प्रभारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के पास नेशनल हाईवे में टेंट लगाकर स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 221 नेशनल हाईवे में चलने वाले मध्यम भारी वाहन चालकों का स्वास्थ्य चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण किया गया ।