कांकेर: कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने जिला पंचायत कार्यालय में अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विधायक, DM व SP रहे मौजूद
Kanker, Kanker | Jan 18, 2024 जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के उपरांत सांसद मोहन मंडावी ने जिला पंचायत परिसर में दो अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेण्डी, कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।