कांकेर: जिले के प्रत्येक विकास खंड के 5 पंजीकृत मानस मंडलियों को ₹5 हजार प्रति दल के मान से दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
Kanker, Kanker | Jan 19, 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार तथा प्रदेश के संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विकास खंड की 5 पंजीकृत मानस मंडलियों को ₹5 हजार प्रति दल के मान से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, ट्रस्टों और मंदिर समितियों के साथ समन्वय कर जिला एवं विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।