पटना ग्रामीण: राजद की तरफ से सुनील सिंह ने MLC के लिए किया नामांकन का पर्चा दाखिल,कहा- नहीं झुकने देंगे राजद का झंडा
राजद की तरफ से सुनील सिंह ने MLC के लिए सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। वहीं बिहार विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उन्होंने कहा कि राजद ने उनपर फिर से भरोसा जताया है और वो राजद के करोड़ों कार्यकर्ताओं को आस्वस्त करते हैं कि वो सदन के अंदर कभी भी राजद के झंडा को झुकने नहीं देंगे।