सिवनी: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई वाहन रैली
Seoni, Seoni | Apr 13, 2026 अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई वाहन रैली सिवनी। जिला मुख्यालय में डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती के अवसर पर दो दिवसीय भव्य समारोह का उत्साहपूर्वक आगाज हो गया है। कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार शाम 5:00 बजे शहर के प्रमुख मार्गों से एकता और भाईचारे का संदेश देने वाली भव्य सांकेतिक रैली निकाली गई।