कोंडागांव: ज्येष्ठ अमावस्या पर कोंडागांव में वट सावित्री व्रत की धूम, सुहागिन महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
कोंडागांव नगर में ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर वट सावित्री व्रत को लेकर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शहर के मंदिरों और वट वृक्षों के पास सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक वेशभूषा और 16 श्रृंगार में सजी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ बरगद वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की तथा व्रत कथा सुनी। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उ