फतेहाबाद: फतेहाबाद में गांधी शास्त्री जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम, सरकारी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, विधायक भी रहे मौजूद
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गुरुवार को कस्बा फतेहाबाद के सरकारी कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान फतेहाबाद विकासखंड कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। वही महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता हुई। गांधी चौक पर विधायक छोटेलाल वर्मा ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।