रमकंडा: रमकंडा के ऊपर टोला में विवाह समारोह में विधायक प्रतिनिधि ने पहुंचकर आर्थिक सहयोग दिया
गढ़वा विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी के निर्देश पर रविवार को रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के ऊपर टोला निवासी मुंशी राम के नातिन के विवाह समारोह में रमकंडा विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय उर्फ कल्लू पांडेय पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने परिवार से मुलाकात कर विधायक की ओर से आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की तथा विवाह की तैयारियों की जानकारी ली।