अनूपपुर: घर में निकला काला नाग, सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
ग्राम पंचायत बर्री के वार्ड क्रमांक 7 निवासी डोमन राठौर के घर में काला नाग सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर जहरीले सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। स्थानीय लोगों ने सर्प प्रहरी की तत्परता की सराहना की।