देवघर: देवघर साइबर पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया
देवघर साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मधुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से आठ मोबाइल, नौ सिम कार्ड और दो प्रतिबिंब सिम बरामद हुए हैं। उक्त जानकारी साइबर डीएसपी ने सोमवार रात 9:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।