नारायणपुर: नवगछिया स्टेशन पर लावारिस झोले से 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान लावारिस झोले से करीब 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। प्लेटफॉर्म स्थित शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में पड़े झोले की तलाशी लेने पर 750 एमएल की 24 बोतल शराब मिली। झोले पर किसी यात्री ने दावा नहीं किया, जिसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। रेल थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधर