बाजपट्टी: पिपराढ़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गयी मारपीट, थाने में तीन लोगों के ख़िलाफ प्राथमिकी दर्ज
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें उन्होंने तीन लोगों को आरोपित किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।