नागौर: नागौर में बढ़ी गर्मी, अगले दो दिन लू का अलर्ट जारी
Nagaur, Nagaur | Apr 29, 2026 जिले में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल और 1 मई को हीट वेव जैसे हालात रहेंगे, जिससे दिन में लू चलने की संभावना है और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि 2 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने से बारिश होगी।