प्रशासनिक चौखट पर भ्रष्टाचार का अजब खेल, महज 'दो छड़' और 'तीन नंबर ईंट' के सहारे खड़ा हो रहा साइंस लैब
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय के एक ही परिसर में संचालित श्री लीलाधर उच्च विद्यालय व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में हो रहे विज्ञान लैब निर्माण में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां बच्चों के भविष्य के 'साइंस लैब' को महज 4-5 इंच के पिलर और 2 सरियों के सहारे हवा में लटकाया जा रहा है। 'तीन नंबर ईंट' का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है।
जबकि यह स्थल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी और प्रशासनिक अधिकारियों के पहरे के बीच हो रहा है।
जब देश और समाज का भविष्य गढ़ने वाले स्कूल परिसर में ही ऐसा भयंकर खिलवाड़ हो, तो बच्चों की सुरक्षा और सरकारी धन की लूट पर सवाल उठना लाजिमी है।
विस्तृत रिपोर्ट जल्द...
#Benipatti #BiharEducation #Corruption #SrinandanHighSchool #MadhubaniNews #SystemFail