कन्नौज: आर्थिक तंगी से परेशान गांव भुन्ना मौजा के उदईपुरवा निवासी अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जनपद कन्नौज थाना ठठिया के गांव भुन्ना मौजा के उदईपुरवा निवासी 54 वर्षीय श्रीनिवास पुत्र रामबालक आर्थिक तंगी से परेशान था।गांव जैनपुर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रीनिवास अपनी पत्नी के निधन के बाद दो बेटियों की शादी के जिम्मेदारी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे।कुछ साल पहले एक बेटी की शादी कर दी थी। दूसरी बेटी की पढ़ाई की चिंता बढ़ रही थी।