मऊगंज: लौर थाना: दुष्कर्म केस में फरार दो आरोपियों पर न्यायालय का शिकंजा, 4 मार्च तक हाजिरी का अल्टीमेटम
Mauganj, Rewa | Feb 5, 2026 लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे दो आरोप के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मऊगंज हीरालाल अलावा की अदालत ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा जारी की है।आरोपियों पर अपहरण बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप हैं।