गुण्डरदेही: गुण्डरदेही के शीतला तालाब में मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, पुलिस कर रही है जांच
गुण्डरदेही नगर स्थित शीतला तालाब में सोमवार दोपहर करीब 35 वर्षीय युवक संतोष पटेल का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि संतोष पटेल पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी।घटना की सूचना मिलते ही गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा