सारवां: बीडीओ की देखरेख में प्रखंड अहाता प्राथमिक विद्यालय में डेंटल चेकअप सह सामग्री वितरण शिविर का आयोजन
Sarwan, Deoghar | Dec 21, 2025 प्राथमिक विद्यालय प्रखंड अहाता परिसर में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में डेंटल चेकअप सह सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 60 छात्र छात्राओं का चेकअप करते हुए विभिन्न सामग्री का निशुल्क वितरण छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव सहित चिकित्स व अन्य उपस्थित थे।