नागदा: दूषित पेयजल को लेकर कांग्रेस का अनोखा विरोध, सीएमओ को गुलाब देकर जगाया कर्तव्य बोध
Nagda, Ujjain | May 16, 2026 पिछले दो माह से शहर में गंदे, मटमैले और दूषित पेयजल का वितरण हो रहा है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। चौथे दिन शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने गांधीगिरी का अनूठा तरीका अपनाकर नपा सीएमओ रवि गुप्ता सहित अधिकारियों, कर्मचारियों को गुलाब का फूल देकर अपने कर्त्तव्य के प्रति जगाया।