मिर्ज़ापुर: मड़िहान तहसील के पास ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार दादा और पोते की हुई मौत, बहू घायल
मड़िहान तहसील के पास ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार दादा और पोते की मौत हो गई। घटना में बहू रवीना गंभीर रूप से घायल हो गई। मड़िहान के मटिहानी गांव निवासी मुख्तार अली अपने पोते आलम और बहू रवीना को लेकर शाहपुर बर्जी शादी में जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर चचेरे भाई ने घटना के बारे जानकारी दी