पटना ग्रामीण: मानवी मधु कश्यप बनीं बिहार की पहली ट्रांसजेंडर दरोगा, बापू सभागार में कही अपनी ज़िम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की बात
दारोगा की नियुक्ति पत्र हासिल करनेवाली मानवी मधु कश्यप बिहार की पहली ट्रांसजेंडर बन गई है,जिन्हें दारोगा की वर्दी पहनने का मौका मिला है।बिहार के CM नीतीश कुमार ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया है।वहीं सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने उन्हें इतनी बड़ी अपॉर्च्युनिटी दी है कि आज उनके कंधे पर दो स्टार लगे हैं।