अमरिया: अमरिया क्षेत्र के भंगा मोहम्मदगंज में तेंदुए की दस्तक, खेतों में मिले पंजों के निशान से दहशत
अमरिया क्षेत्र में तेंदुए की आहट से हड़कंप मचा हुआ है।भंगा मोहम्मदगंज गांव के पास खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही वन दरोगा सोनी सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन से इलाके की तलाश की, लेकिन अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी है।