गभाना: चंडौस पुलिस ने किन्हुआ में युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चंडौस थाना क्षेत्र के गांव किन्हुआ में रविवार शाम को युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार किन्हुआ निवासी मनीष कुमार ने देर रात मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि गांव का युवक सोहिल तेज रफ्तार बाइक लेकर घर के सामने से गुजर रहा था।