धमतरी: समाजसेवी संस्थाओं ने मानवता का परिचय देते हुए मानसिक विक्षिप्त को इलाज के लिए रायपुर पहुँचाया
धमतरी जिले में समाजसेवी संस्थाओं ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। शिवा प्रधान ने बताया कि शहर में एक विक्षिप्त व्यक्ति भटकते हुए मिला। जिसे देखकर समाजसेवी सनी छाजेड़, गुल्ला पवार एवं शिवा प्रधान ने तुरंत पहल की। बिना देर किए उस विक्षिप्त व्यक्ति को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और एंबुलेंस के माध्यम से उसे रायपुर स्थित अपना घर आश्रम भेजा गया।