जखनिया: महिला आरक्षण पर पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का बड़ा बयान, अखिलेश को दी नसीहत, कहा- संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी
गाजीपुर में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने महिला आरक्षण और देश की संवैधानिक संस्थाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम में पहुंचे कलराज मिश्र ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का समर्थन करते हुए कहा कि इससे महिलाओं में आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना बढ़ेगी।