मांगरौल: मांगरोल उपखंड कार्यालय में सहायक अभियंता जयपुर डिस्कॉम द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत शिविर का आयोजन होगा
Mangrol, Baran | Apr 11, 2025 सहायक अभियंता सुमित चौधरी ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि शनिवार को मांगरोल उपखंड के कार्यालय सहायक अभियंता जयपुर डिस्कॉम में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 तक पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक दिवसीय सोलर कनेक्शन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें घरेलू सोलर कनेक्शन हेतु मौके पर ही उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे एवं योजना से संबंधित जानकारी दी जाएगी।