मांगरौल: मांगरोल पुलिस ने अवैध बजरी खनन के स्टॉक की संयुक्त ज़ब्ती की कार्रवाई की
Mangrol, Baran | Apr 9, 2025 थानाधिकारी मांगरोल महेंद्र कुमार मीणा ने बुधवार शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन, परिवहन, भंडारण की पूर्ण रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान मे मांगरोल पुलिस ने सिंघोला में वन भूमि से अवैध खनन स्टॉक की गई 10 से 12 ट्रॉली बजरी को मौके पर जप्त कर अस्थाई सुपुर्दगी वन विभाग को दी गई।