मांगरौल: ईश्वरपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति उप खरीद केंद्र का उद्घाटन हुआ
Mangrol, Baran | Apr 10, 2025 ईश्वरपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति उप खरीद केंद्र का उद्घाटन सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह चौधरी व उपाध्यक्ष कन्हैया लाल नागर द्वारा श्री गणेश पूजन करके किया गया। ईश्वरपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति उप खरीद केंद्र पर सरसों चना खरीद की जाएगी। खरीद केंद्र पर सरसों का मूल्य 5950 रुपए चना का मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य रखा गया है।