महसी: मांझा दरिया बुर्द में आयोजित रात्रि चौपाल में विधायक ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के आदेश
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के मांझा दरियाबुर्द गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में विधायक सुरेश्वर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान लोनियन पुरवा मार्ग का उखड़ा खड़ंजा और बिजली आपूर्ति में अनियमितता पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के आदेश दिए।