गोपालगंज: 4 प्वाइंट पर चल रहा कटाव रोधी कार्य, गोपालगंज में 7 करोड़ की लागत से कराया जा रहा काम,बोले मो0 माजिद जेई
गोपालगंज के जल संसाधन और बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जिले के विभिन्न बांधो की मजबूती को लेकर कटाव रोधी कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि बाढ़ के पूर्व बांध को मजबूत किया जा सके। इसको लेकर अहिरौली दान से भगवानपुर गांव तक करीब 4 प्वाइंट पर कटाव रोधी का कार्य 7 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।