गोपालगंज: शहर के एमएम उर्दू स्कूल में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कर्मी के बाइक हुई चोरी।
शहर के एमएम उर्दू स्कूल में लोकसभा चुनाव को लेकर दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक कर्मी शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। चोरी की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में गुरुवार को जुट गई है।