खुरई: 9 अगस्त की रात हुई फायरिंग मामले में खुरई पुलिस ने माउजर सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग फरार
Khurai, Sagar | Aug 14, 2024 खुरई में 9अगस्त की रात में फायरिंग के मामले में आज शाम खुलासा करते हुए शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि जांच के बाद गढ़ौला जागीर गांव निवासी 22 वर्षीय अभीषेक अहिरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथ एक नाबालिग भी था। दरअसल आरोपियों की गोलू अहिरवार और उसके कर्मचारी शहबाज खान से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी