चांद: थाना क्षेत्र से पुलिस ने 18 लीटर शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Chand, Kaimur | Apr 12, 2026 मिली जानकारी के अनुसार चांद थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 18 लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को रविवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया। चांद थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी सोनू यादव, अभिषेक पांडे, सरैला के बताए जाते हैं।