दीपका: हरदी बाजार–दीपका बायपास मार्ग बना जानलेवा, अस्त-व्यस्त डिवाइडर से बढ़ा हादसों का खतरा
Dipka, Korba | May 8, 2026 हरदी बाजार से दीपका बायपास तक का मुख्य मार्ग इन दिनों वाहन चालकों के लिए खतरे का रास्ता बन गया है। सड़क के बीच बने डिवाइडर कई जगहों पर टूट-फूट कर पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब अंधेरे में वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोग