डॉ. अंबेडकर नगर: महू ग्राम पंचायत चोरड़िया में पेड़ों की कटाई की तस्वीर वायरल, वन विभाग ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
ग्राम पंचायत चोरडिया में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर पेड़ों की कटाई की तस्वीरें वायरल होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने नीम की लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर को जप्त किया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के जरिए काटे गए पेड़ों की