बांसवाड़ा: अरनिया ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
ग्राम पंचायत अरनिया मे ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे 22विभागो के राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर मे अपनी सेवा प्रदान की। शुक्रवार दोपहर 12बजे मिली जानकारी अनुसार शिविर अध्यक्षता सरपंच सीमा पारगी, मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या तथा विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य संतुदेवी भाजपा मंडल मंत्री विनोद यादव, बंसीलाल थे।