शाहजहांपुर। नगरिया मोड़ स्थित होटल ब्रदर इन के स्वामी एवं भाजपा नेता एडवोकेट दिवाकर सिंह पंकज पर हुए जानलेवा हमले को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।