फिरोज़ाबाद: साठ फुटा रोड पर करंट से युवक की मौत, परिजनों ने जताई गहरी साजिश की आशंका
थाना रामगढ़ क्षेत्र के साठ फुटा रोड पर रविवार-सोमवार की देर रात दो बजे करीब एक युवक पेमेश्वर गेट निवासी सुमित की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक साउंड सिस्टम का काम करता था और देर रात सिब्बू व नईम के पास काम पर गया था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।