पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कहा,शराब केस में फंसाने और पत्नी को देह व्यापार में जेल भेजने की पुलिस दे रही है धमकी
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चीना कोठी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बुद्धा थाने के दरोगा और पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगाया है। व्यक्ति ने बताया कि उसके पिता के नाम का सत्यापन किए बिना ही झूठे शराब केस में पहले तो पुलिस ने उसे जेल भेजा और उसकी पत्नी ने जब इस केस को झूठा बताया तो पुलिस ने उसे देह व्यापार में जेल भेजने और उस व्यक्ति को भी जेल भेजने की धमकी दी।