कुमारखंड: आनंद चौक के पास स्टेट हाइवे पर सड़क दुर्घटना, बाइक चालक घायल और इलाज के लिए रेफर
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना सीमा से सटे जदिया थाना क्षेत्र के आनंद चौक के समीप स्टेट हाइवे 91 पर किसानों द्वारा मक्का के फसल सूखाने के वजह से सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक चालक शिक्षक बाइक लेकर अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।