राजातालाब: करधना में जमीन विवाद के चलते मां-बेटे पर हमला, दोनों हुए घायल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करघना गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक महिला और उसका छह वर्षीय बेटा घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार करघना गांव निवासी निर्मला देवी अपने छह वर्षीय बेटे पंकज के साथ घर पर मौजूद थी।