चूरू: अगुणा मोहल्ला में तिजोरी से गहने चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने गहने किए बरामद
Churu, Churu | Apr 16, 2026 चूरू शहर के अगूणा मोहल्ला क्षेत्र में तिजोरी से सोने-चांदी के गहने चोरी के मामले का पुलिस ने ततपरता से खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुए गहने भी बरामद कर लिए हैं। कोतवाली थाना के एएसआई श्रीराम ने बताया कि अगुणा मोहल्ला वार्ड संख्या 40 निवासी 67 वर्षीय मोहम्मद रियाज ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।