नोखा: फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ₹34 हजार की ठगी, आरोपी फरार, जांच शुरू
Nokha, Bikaner | Apr 10, 2026 नोखा कस्बे के मरोठी चौक में गुरुवार को एक व्यापारी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जीवराज फलोदिया की परचून की दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और करीब 34 हजार रुपए का सामान खरीदा। भुगतान के नाम पर उन्होंने मोबाइल से फर्जी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का मैसेज दिखाया, जिस पर भरोसा कर व्यापारी ने सामान दे दिया। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरा