सिंगरौली: केंद्रीय कोयला खान व संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने सीएमपीएफओ का वेब पोर्टल सी केयर्स किया लॉन्च
केंद्रीय कोयला खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने सीएमपीएफओ का बेव पोर्टल सी केयर्स लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य सीएमपीएफ रिकॉर्ड और कार्य प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों का निराकरण करना है। पोर्टल से सीएमपीएफ ग्राहकों और पेंशन भोगियों को फायदा मिलेगा।