सिंगरौली: सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने के लिए टीआई बरगवां आरपी सिंह हुए सम्मानित
सड़क हादसों में घायल होने वालों की जान बचाने के लिए बरगवां टीआई आर पी सिंह को पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है यह सम्मान उनको रीवा में आयोजित डायल हंड्रेड की ट्रेनिंग के दौरान एडीजी व रीवा जोन के आईजी केपी वेंकटेश्वर राव के द्वारा दिया गया है दरअसल पिछले साल बरगवां के पास सड़क हादसा हो गया था इवेंट मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल हंड्रेड एंबुलेंस नहीं पहुंची जहां तत्परता दिखाते हुए टीआई बरगवां ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल भेजा जिससे उनकी जान बच सकी।