गभाना: गभाना की बेटी मनीषा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में तीसरा स्थान पाया, ग्रामीणों ने किया स्वागत
गभाना क्षेत्र की बेटी मनीषा चौधरी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खैर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल की छात्रा मनीषा के घर गुरुवार को सुबह 10 बजे भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर उसका जोरदार स्वागत किया।