कटनी नगर: कुठला के चनेहटा वेयर हाउस के पास चालक की लापरवाही से ऑटो पलटा, चालक घायल
कुठला थाना अंतर्गत चनेहटा वेयरहाउस के सामने चालक की लापरवाही के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया यह घटना आज रविवार शाम 4:30 मिनट पर घटित हुई ऑटो चालक के परिचित उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां गंभीर रूप से घायल हेतराम बेन निवासी हरदुआ स्टेशन के पास कुठला 45 वर्ष का इलाज किया जा रहा है।