बांका: बांका शहर में मुहर्रम की 10वीं निकाली गई ताजिया जुलूस,सख्त सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ ताजिया जुलूस
Banka, Banka | Jun 26, 2026 बांका शहर में मुहर्रम की 10वीं पर आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे ताजिया जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी-डंडे और पारंपरिक हथियारों के साथ शानदार करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।जुलूस निर्धारित मार्गों से पूरी अनुशासन और व्यवस्था के साथ गुजरा।