भगवानपुर: जयरामपुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने गए बिजली विभाग के कर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीठसारी पंचायत के जयरामपुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने गए विद्युत कर्मी को ग्रामीणों ने विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने से रोक दिया। साथ ही जयरामपुर चौक पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत कर्मी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत कर्मी बिना बताए ही स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आ गए।